What is Broadcast in WhatsApp ?

 What is Broadcast in WhatsApp ?

WhatsApp Broadcast
WhatsApp Broadcast

What is Broadcast in WhatsApp ?

HI दोस्तों,
स्वागत है मेरे इस पोस्ट में। मै अजय यादव और आप पढ़ रहे हैं "AJAY TECH SUPPORT" ब्लॉग को।

आज के इस पोस्ट में हमलोग जानने वाले है "WHATSAPP BROADCAST" के बारे में। यह क्या होता है ? कैसे काम करता है ? इसके क्या फायदें हैं ? इसका इस्तेमाल कैसे करें ? 

तो ज्यादा बकवास न करते हुए शुरू करते हैं आज का टॉपिक - What is Broadcast in WhatsApp ?

WHATSAPP BROADCAST और WHATSAPP GROUP लगभग सामान है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी हैं जिनको जानना बहुत जरुरी है। 

जैसे हमलोग ग्रुप में सबको ADD करते हैं, ग्रुप का नाम देते हैं, ग्रुप में 1 मैसेज करने पर सबको मैसेज जाता है ठीक सबकुछ इसी तरह BROADCAST में भी होता है पर यहाँ एक छोटा सा अंतर ये होता है कि आपने जिसको भी BROADCAST में ADD किया है उसका NUMBER आपके पास SAVE होना चाहिए और आपका NUMBER भी उसके पास SAVE होना चाहिए। तभी उस BROADCAST में आप कोई भी MESSAGE करोगे तो उसके पास जायेगा। और अगर एक दूसरे का NUMBER आपलोगों ने SAVE नहीं करके रखा है तो BROADCAST में मैसेज तो जायेगा पर उसके पास वो मैसेज पहुंचेगा ही नहीं, भले ही वह BROADCAST LIST में क्यों न हो।

पर GROUP में ऐसा कुछ नहीं होता है। आपका NUMBER उसके पास SAVE हो या न हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ग्रुप में सारे लोगों के पास वो मैसेज पहुँच जायेगा। चाहे अपने किसी का नंबर SAVE किया हो या नहीं। 

साधारण शब्दों में अगर बताऊँ तो बात ये है कि आप जिनको भी BROADCAST में ADD करना चाहते हैं उनसबका NUMBER आपके पास SAVE होना चाहिए और आपका NUMBER भी उनसबके पास SAVE रहना चाहिए। तभी आप उनसबको BROADCAST LIST में ADD करके जब मैसेज SEND करोगे तो सबके पास पहुंचेगा। 

अब आप सब के मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि जब WHATSAPP GROUP में हम आसानी से बिना NUMBER SAVE किये सबको एक साथ मैसेज कर सकते हैं वो भी बिना किसी झंझट के, तो फिर हम ये BROADCAST LIST का झंझट क्यों पाले ?

तो चलिए आपका CONFUSION का समाधान करते हैं। 
आपको पता ही होगा कि जब हमें कोई भी ग्रुप में ADD करता है और मैसेज करता है तो वो मैसेज हमारे पास आता है और ग्रुप में ही आता है। साथ ही हमलोग उस ग्रुप का नाम, ग्रुप का PHOTO, ग्रुप के सारे MESSAGES और ग्रुप में TOTAL कितने लोग हैं वो सब हम देख पाते हैं। उस ग्रुप में अगर कोई गन्दा मैसेज भी करता है तो वो सबको दीखता है और दूसरा MEMBER चाहे तो ग्रुप से बाहर भी निकल सकता है। ग्रुप को REPORT भी कर सकता है। ग्रुप में ही कोई भी MEMBER किसी का भी NUMBER देख सकता है और किसी को भी पर्सनल मैसेज SEND कर सकता है। मतलब ये की इसमें यानी WHATSAPP ग्रुप में कोई खास SECURITY और PRIVACY नहीं होता है। 

पर वहीँ अगर आपको किसी ने BROADCAST LIST में ADD किया है तो आपके पास मैसेज NORMAL रूप में ही आएगा। जो उस ब्रॉडकास्ट का ADMIN होगा सिर्फ उसी के नाम से आपके पास वो मैसेज आएगा। आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप किसी BROADCAST LIST के MEMBER हैं। बस मैसेज के निचे एक BROADCAST का ICON ही दिखाई देगा। 

आप न तो उस BROADCAST LIST का नाम जान पाएंगे, न ही उस लिस्ट का फोटो देख पाएंगे, नहीं उसके MEMBERS को देख पाएंगे और न ही आप उस LIST के दूसरे MEMBERS को मैसेज कर पाएंगे। 

बात अगर SIMPLE में समझने की कोशिश करें तो हमें जिसने भी अपने ब्रॉडकास्ट लिस्ट में ADD किया होगा यानि जो उस ब्रॉडकास्ट लिस्ट का जो ADMIN होगा वही सबकुछ कर सकता है। MESSAGE, LIST का नाम, LIST के MEMBERS, LIST का ICON और किसी को ADD या REMOVE करना ये सब काम सिर्फ उस BROADCAST LIST का ADMIN ही कर सकता है। यहाँ तक कि वो बिना किसी को ब्रॉडकास्ट लिस्ट से बाहर निकले ब्रॉडकास्ट लिस्ट को DELETE भी कर सकता है। 

पर कुछ काम ऐसे भी हैं जो WHATSAPP ग्रुप में तो ADMIN कर सकता है पर BROADCAST में ये सारे काम ADMIN भी नहीं कर सकता है। 

जैसे - 1. BROADCAST का ADMIN अपने सिवा किसी और को ADMIN नहीं बना सकता है। 
        2. ब्रॉडकास्ट लिस्ट का कोई भी मैसेज डिलीट नहीं कर सकता है। 
        3. ब्रॉडकास्ट लिस्ट का ICON नहीं हटा सकता है। 

इसी तरह और कई काम हैं जो उस ब्रॉडकास्ट लिस्ट का ADMIN भी नहीं कर सकता है। 

 
आशा करता हूँ कि अब आपको और कोई भी पोस्ट पढ़ने की जरुरत नहीं होगी क्योकि इसी पोस्ट में मैंने सारा CONFUSION CLEAR कर दिया है। अगर फिर भी कोई CONFUSION हो तो आप YOUTUBE में मेरा वीडियो देख सकते हो और COMMENT भी कर सकते हो। सभी COMMENT का जवाब जरूर दिया जायेगा। 

WATCH MY VIDEO ON YOUTUBE - 

अगर आपके पास कोई टॉपिक है तो जरूर हमें बताएं, हम उस टॉपिक पर एक अच्छा सा पोस्ट लिख देंगे। तो लेते हैं अब आप से विदा और मिलते हैं एक नए पोस्ट में..... 
   

AJAY TECH SUPPORT

Post a Comment

WELCOME TO OUR BLOG - AJAY TECH SUPPORT.

Previous Post Next Post